त्रिपोली, 25 जून (आईएएनएस)। लीबिया की नौसेना ने अल-खोमस और जलिटन शहरों में दो अलग-अलग बचाव अभियानों में 458 प्रवासियों को बचाया है।
नौसेना प्रवक्ता अयूब कासेम ने रविवार को कहा कि तटीय गश्ती दल ने त्रिपोली से लगभग 120 किलोमीटर दूर अल-खोमस तट से दो रबड़ की नौकाओं से 361 प्रवासियों को बचाया।
उन्होंने कहा, “ये प्रवासी अफ्रीका के अलग-अलग देशों से थे, जिनमें 88 महिलाएं और 44 बच्चे थे।”
यह बचाव अभियान त्रिपोली से लगभग 150 किलोमीटर दूर जलिटान में शुरू हुआ था। इन्हें त्रिपोली के नौसैन्य अड्डे ले जाया गया और यहां से एक अलग केंद्र में भेजा गया।
dharmpath.com dharmpath