लीबिया : पाकिस्तानी आव्रजकों को ले जा रही नाव डूबी, 10 शव बरामद

जेनेवा, 2 फरवरी (आईएएनएस)। कम से कम 90 आव्रजकों को ले जा रही एक नाव शुक्रवार को लीबिया के समुद्र तट के पास पलट गई। नाव में ज्यादातर पाकिस्तानी आव्रजक सवार थे।

अंतर्राष्ट्रीय आव्रजक संगठन (आईओएम) की ओलीविया हेडेन के अनुसार लीबिया के तट पर दस शव मिले हैं। दो लोगों ने तैरकर जान बचा ली और एक व्यक्ति को मछुआरों ने बचा लिया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षित बचे लोगों का कहना है कि डूबने वालों में ज्यादातर पाकिस्तानी मूल के थे। उन्होंने आईओएम को बताया कि उत्तर-पश्चिमी नगर ज़ुआरा के समुद्र तट पर अज्ञात कारणों से नाव डूब गई।

हेडन के अनुसार पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा यूरोप जाने के लिए भूमध्यसागर पार करने के मामले बड़े पैमाने पर बढ़े हैं।

जनवरी में 240 पाकिस्तानियों ने भूमध्यसागर पार करने की कोशिश की थी जबकि पिछले वर्ष इसी महीने मात्र नौ ने ऐसी कोशिश की थी।

आईओएम के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक 6,624 लोग भूमध्यसागर पार कर यूरोप पहुंच गए हैं जबकि पिछले महीने भूमध्यसागर पार करने की कोशिश में 246 लोगों की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493