त्रिपोली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में बुधवार को अल-हदबा जेल के पास कार बम विस्फोट हुआ। इस जेल में लीबिया के पूर्व शासक गद्दाफी के अधिकारियों और उसके बेटे सादी को हिरासत में रखा गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, जेल के प्रवक्ता ऑथमन अल-घेलानी ने बताया कि अल-हदबा जेल के पास एक कार बम विस्फोट हुआ। यह विस्फोट जेल की दीवार से लगभग 150 मीटर की दूरी पर हुआ।
शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि जिस कार में विस्फोट हुआ, उस कार को एक महिला ने खड़ी किया था। उसने कहा था कि वह जेल में एक कैदी से मिलने आई है।
अल-घेलानी ने कहा कि इस घटना में आसपास खड़ी दो कारें के क्षतिग्रस्त हो गईं। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
जेल में बंद कई कैदियों को 2011 में गद्दाफी के शासनकाल में किए गए अपराधों के लिए हाल ही में मृत्युदंड और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
dharmpath.com dharmpath