त्रिपोली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। लीबिया के बेनघाजी में आतंकवादियों के समूह द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 11 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अस्पताल की ओर से जारी बयान के हवाले से बताया कि ये आंकड़ें साबरी और सिटी सेंटर के हैं, जहां बाकी आतंकवादी डेरा डाले हुए हैं।
बयान के मुताबिक, “पीड़ितों में दो फिलीस्तीनी और मिस्र का एक नागरिक शामिल है।”
dharmpath.com dharmpath