काहिरा, 9 जुलाई (आईएएनएस)। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने लीबिया में मृत पाए गए 19 लोगों की मौत की जांच शुरू कर दी है।
ऐसा माना जा रहा है कि ये 19 लोग मिस्र के नागरिक थे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद अबू जेद ने शनिवार को जारी बयान में कहा, “त्रिपोली में मिस्र का दूतावास को बताया गया कि तोबरूक और अजदाबिया के बीच लीबिया में 19 लोगों के शव मिले हैं।”
उन्होंने कहा कि इन 19 लोगों में से अभी सिर्फ सात की ही शिनाख्त हो सकी है। ऐसी संभावना है कि अवैध रूप से आव्रजन के प्रयास के तहत तस्करों ने इनकी हत्या कर दी हो।
प्रवक्ता ने बताया, “विदेश मंत्रालय अन्य शवों की शिनाख्त के लिए जांच आगे बढ़ा रहा है।”
dharmpath.com dharmpath