लीबिया में संरा के प्रतिनिधि ने किया संघर्ष विराम का आह्वान

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता फरहान हक ने दैनिक समाचार ब्रीफिंग में कहा, “कॉबलर ऐसी खबरों से आहत हैं कि क्षेत्र में लगातार जारी संघर्ष की चपेट में आम नागरिक आ रहे हैं और गोलीबारी के कारण जरूरतरमंदों तक भोजन, पानी और दवाओं की पहुंच भी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है।”

उन्होंने कहा, “संघर्ष विराम से जरूरतमंदों तक आवश्यक सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी और संघर्षरत क्षेत्रों से निकलने की इच्छा रखने वालों को इसके लिए सुरक्षित मार्ग मिलेगा, जिससे वे सम्मानजनक तरीके से सुरक्षित स्थानों के लिए निकल सकेंगे।”

फरहान ने कॉब्लर के हवाले से कहा कि नागरिकों की सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता है और संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएसएमआईएल) लोगों को संघर्षरत क्षेत्रों से बाहर निकलने में उन्हें सहयोग देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493