लीबिया में 3 कार बम विस्फोट, 30 मरे

त्रिपोली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। लीबिया के पूर्वी शहर अल-गब्बा में तीन स्थानों पर एक साथ हुए तीन कार बम विस्फोटों में शुक्रवार को कम से कम 30 व्यक्ति मारे गए।

त्रिपोली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। लीबिया के पूर्वी शहर अल-गब्बा में तीन स्थानों पर एक साथ हुए तीन कार बम विस्फोटों में शुक्रवार को कम से कम 30 व्यक्ति मारे गए।

एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि तीनों विस्फोटों में एक सुरक्षा इमारत, एक गैस केंद्र, और संसद के एक नेता अकिला सालेह ईसा के आवास को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 30 व्यक्तियों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “तीनों विस्फोट एक ही समय हुए। विस्फोट बहुत तेज थे, जिन्हें पूरे शहर में सुना गया।”

एक सुरक्षा सूत्र ने कहा, “हम इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि कार बमों को आत्मघाती बमों ने उड़ाया था या नहीं।”

उल्लेखनीय है कि अल-गब्बा शहर पर लीबिया की सेना और मेजर जनरल खलीफा हफ्तार के बलों का नियंत्रण है।

ये विस्फोट ऐसे समय में हुए हैं, जब कुछ ही दिन पूर्व लीबिया और मिस्र की वायुसेना ने आतंकवादियों के कब्जे वाले स्थलों पर संयुक्त रूप से हवाई हमले किए थे। ये हवाई हमले तब किए गए थे, जब ऑनलाइन जारी एक वीडियो में दिखाया गया था कि इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी सिरते शहर में मिस्र के 21 कॉप्टिक ईसाई बंधकों के सिर कलम कर रहे थे।

लीबिया में वर्ष 2011 में राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान तानाशाह मुअम्मार गद्दाफी के अपदस्थ होने के बाद से इस उत्तर अफ्रीकी देश में राजनीतिक प्रक्रिया अस्तव्यस्त हो गई है। मौजूदा समय में देश दो प्रतिद्वंद्वी संसदों और सरकारों के बीच जूझ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493