लीबिया : विदेश मंत्रालय के मुख्यालय पर आतंकवादी हमला, 3 की मौत

त्रिपोली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। लीबिया के विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

एक सरकारी अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “घटना सुबह हुई, जब विस्फोटकों से भरे एक कार में मंत्रालय की इमारत के ठीक पीछे विस्फोट हो गया।”

अधिकारी ने कहा, “इसके बाद बंदूकधारियों का एक समूह इमारत के सामने व पीछे से इमारत में घुस गया और सुरक्षाबलों के साथ भारी गोलीबारी शुरू हो गई। मारा गया एक व्यक्ति मंत्रालय का कर्मचारी था।”

इसके अलावा मुख्य इमारत में एक जोरदार धमाका भी हुआ, जिससे वहां आग लग गई। किसी भी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के विरुद्ध लीबिया का समर्थन करने की अपील की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493