लीला पैलेस में महिला अनुकूल सेवा शुरू

indexनई दिल्ली, 15 सितम्बर-| लीला पैलेस होटल ने यहां अकेली महिला यात्री के लिए समर्पित सेवा शुरू की है। यह जानकारी सोमवार को कंपनी ने एक बयान जारी कर दी। इस सेवा का नाम ‘कमल’ है। इसका मकसद अकेली महिला यात्रियों को अधिकतम सुविधा और निजता प्रदान करना है।

द लीला पैलेस नई दिल्ली के महाप्रबंधक लुईस सेलर ने कहा, “मैं दावे से कह सकता हूं कि कमल जैसी सुविधा आपको कहीं नहीं मिलेगी।”

कमल के तहत अकेली महिला यात्री को सीधे हवाईअड्डे पर ही लीला की टीम लेने पहुंचेगी और उन्हें बीएमडब्ल्यू सेडान से होटल तक ले आएगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493