लीवरपूल के नए कोच बनेंगे क्लोप

लंदन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब लीवरपूल ने जुर्गेन क्लोप को अपने नए कोच के रूप में नियुक्त करेगा।

क्लोप जर्मनी के फुटबाल क्लब बोरूसिया डॉर्टमंड के पूर्व कोच हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 48 वर्षीय क्लोप के साथ लीवरपूल की बातचीत चल रही है और शुक्रवार को वह क्लोप को अपना आधिकारिक कोच घोषित करेंगे।

इससे पहले रविवार को प्रीमियर लीग में हुए लीवरपूल और एवर्टन के मुकाबले के बाद क्लब ने कोच ब्रेंडन रोजर्स को बर्खास्त कर दिया था।

लीवरपूल और एवर्टन के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। प्रीमियर लीग में लीवरपूल 10वें स्थान पर है।

क्लब का अगला मुकाबला 17 अक्टूबर को टोटेनहम में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493