लंदन, 28 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीवरपूल ने मंगलवार को पीटर मूर को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।
क्लब वेबसाइट के मुताबिक 61 साल के इंग्लैंड निवासी मूर क्लब के आजीवन प्रशंसक हैं और वह सीईओ के तौर पर इयान आयर का स्थान लेंगे। मूर जून में अपना काम सम्भालेंगे।
मूर के पास खेल प्रशासक के तौर पर काम करने का लम्बा अनुभव है। वह माइक्रोसाफ्ट, रीबॉक और सेगा जैसी कई अहम वैश्विक कम्पनियों के साथ भी काम कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath