लीवरपूल के पूर्व कप्तान रोनी मोरान का निधन

लीवरपूल, 22 मार्च (आईएएनएस)। लीवरपूल के पूर्व कप्तान और कोच रोनी मोरान का बुधवार को निधन हो गया। वह 83 साल के थे।

मोरान के बेटे पॉल मोरान ने इस खबर की पुष्टि की है।

पॉल ने कहा, “मैं बहुत दुख के साथ यह बता रहा हूं कि मेरे पिता का बुधवार सुबह निधन हो गया।”

अपने करियर के दौरान मोरान ने लीवरपूल क्लब के लिए 1952 से 1966 तक 379 मुकाबले खेले थे। वह क्लब से 1998 तक जुड़े रहे थे।

वह 1966 में क्लब के कोचिंग स्टाफ के साथ जुड़े थे। कोचिंग स्टाफ में रहने के दौरान उन्होंने क्लब के नौ अलग-अलग प्रशिक्षकों के साथ काम किया।

मोरान के लीवरपूल का कार्यवाहक प्रशिक्षक रहने के दौरान क्लब 1992 एफए कप के फाइनल में पहुंचा था। क्लब के कोच ग्रेमे सोउनेस की 1992 में सर्जरी हुई थी और इसी कारण मोरान को कार्यवाहक कोच बनाया गया था।

लीवरपूल के वर्तमान कप्तान जार्डन हेंडरसन ने कहा कि मोरान बेहद विनम्र और जमीन से जुड़े रहने वाले व्यक्ति थे। बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “लीवरपूल क्लब का कप्तान होना गौरव की बात है, क्योंकि मोरान जैसी हस्ती मुझसे पहले इसका नेतृत्व कर चुकी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493