पेरिस, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल खिलाड़ी मारियो बालोटेली ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के क्लब लीवरपूल को छोड़कर नीस का दामन थाम लिया है।
फ्रांस के लीग-1 क्लब नीस ने इस बात की पुष्टि की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्लब ने बुधवार को एक बयान में कहा है, “यह हो चुका है। बालोटेली अब नीस के आधिकारिक खिलाड़ी बन गए हैं।”
बयान में कहा गया है, “मारियो बालोटेली गुरुवार से हमारे साथ अभ्यास करेंगे और शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर प्रेस से मुखातिब होंगे।”
नीस के अध्यक्ष ज्यां पिएरे रिवेरे ने कहा, “हम मारियो का स्वागत कर खुश हैं। मुझे उम्मीद है कि नीस के पारिवारिक वातावरण में उन्हें खेल का आनंद आएगा।”
हालांकि इस करार को लेकर अभी तक किसी तरह की वित्तीय जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ब्रिटिश मीडिया के अनुसार बालोटेली लीवरपूल से यहां मुफ्त स्थानांतरण पर आए हैं। ऐसी खबरें है कि इंग्लिश क्लब करार की रकम देने से बचने की कोशिश कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath