लंदन, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। लीवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के ग्रुप मुकाबले में क्रिस्टल पैलेस को 4-2 से मात दे दी।
इस जीत के साथ लीवरपूल ने अंकतालिका में शीर्ष पर मौजूद मैनचेस्टर सिटी और आर्सेनल के अंकों की बराबरी कर ली।
सेलहर्स्ट पार्क मैदान पर शनिवार को हुए इस मैच के पहले हाफ में लीवरपूल ने जर्मनी के एमरे कैन और क्रोएशिया के डेजान लोवरेन के गोलों की बदौलत दो बार बढ़त ली।
लेकिन दोनों बार क्रिस्टल पैलेस स्कॉटलैंड के जेम्स मैकआर्थर ने अपनी टीम को बराबरी दिला दी।
हालांकि पहला हाफ समाप्त होने से ठीक एक मिनट पहले कैमरून के जोएल माटिप ने गोल कर लीवरपूल को मनोवैज्ञानिक बढ़त दिला दी।
लीवरपूल ने दूसरे हाफ में 3-2 की बढ़त के साथ प्रवेश किया। मैच के 71वें मिनट में ब्राजील के रॉबटरे फर्मिनो ने निर्णायक गोल कर लीवरपूल की जीत पक्की कर दी।
dharmpath.com dharmpath