लीवरपूल में अहम स्थान बनाना चाहते हैं फर्मिनो

लंदन, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब लीवरपूल के ब्राजीलियाई स्ट्राइकर रॉबटरे फर्मिनो ने उम्मीद जताई है कि वह जर्मन कोच जुर्गेन क्लोप के मार्गदर्शन में टीम में अपने लिए अहम स्थान बना पाएंगे।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि उनके इस सपने को पूरा करना पूर्ण रूप से उन्हीं पर निर्भर करता है।

ब्राजीलियाई खिलाड़ी का क्लोप के साथ काफी करीबी संबंध हैं।

क्लोप ने जर्मन क्लब बोरूशिया डार्टमंड में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की, मारियो गोट्जे और मार्को रेउस जैसे खिलाड़ियों के विकास में अहम भूमिका निभाई है।

समाचार पत्र ‘द डेली मेल’ को दिए अपने बयान में फर्मिनो ने कहा, “मैंने जर्मन लीग में क्लोप की टीम के खिलाफ खेला था।”

फर्मिनो ने कहा, “मैं जानता हूं कि क्लोप को एक खिलाड़ी से क्या चाहिए। जब मैंने सुना कि वह लीवरपूल में वापसी कर रहे हैं, तो मैं काफी खुश हुआ।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493