लीसेस्टर ने रानिएरी को कोच पद से हटाया

लीसेस्टर, 24 फरवरी (आईएएनएस)। लीसेस्टर सिटी क्लब ने अपने कोच क्लॉडियो रानिएरी को निष्कासित कर दिया। उल्लेखनीय है कि रानिएरी के नेतृत्व में ही क्लब ने पिछले साल प्रीमियर लीग खिताब पर कब्जा जमाकर इतिहास रचा था।

वर्तमान में लीसेस्टर क्लब प्रीमियर लीग में रेलेगेशन जोन से केवल एक स्थान ऊपर है और उसके पास इस लीग में खेलने के लिए अब केवल 13 मैच बाकी हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, क्लब की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “बोर्ड को नेतृत्व में परिवर्तन महसूस हो रहा है। हालांकि यह स्वीकार करना निराशाजनक है, लेकिन क्लब के उज्जवल भविष्य के लिए यह जरूरी है।”

चैम्पियंस लीग प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में लीसेस्टर क्लब को सेविला से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था और इसके एक दिन बाद ही रानिएरी को कोच पद से हटा दिया गया।

क्लब ने कहा, “लीसेस्टर के कोच के तौर पर उनके सफल कार्यकाल पर कोई प्रश्न नहीं उठा सकता। हालांकि हालिया घरेलू मैचों में मिल रहे परिणामों के कारण प्रीमियर लीग में क्लब की स्थिति में गिरावट आई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493