ली केकियांग ने तुर्की के प्रधानमंत्री को शोक संदेश भेजा

ली ने शोक संदेश में हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई।

गौरतलब है कि इस्तांबुल के रेना नाइटक्लब में रविवार को एक बंदूकधारी घुस आया और उसने जश्न मना रहे लोगों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी जिसमें 39 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए। मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी हैं।

इस्तांबुल के गवर्नर वासिप साहिन ने गोलीबारी की इस घटना को आतंकवादी कृत्य करार दिया है।

पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493