ली रयान को पपी संग समय गुजारना पसंद

लॉस एंजेलिस, 10 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के ब्लू बैंड के सदस्य ली रयान ने कहा कि वह डेटिंग ऐप के खेलों से परेशान हो गए हैं और वह अपने प्यारे पपी जॉर्जी के साथ शाम बिताना अधिक पसंद करते हैं।

‘क्लोजर’ मैगजीन के साथ बात करते हुए रयान ने कहा, “मैंने काफी समय से डेटिंग करना बंद कर दिया क्योंकि इसने मुझे परेशान कर दिया था। यह वास्तव में अजीब हो जाता है और यह मजेदार नहीं है। लेकिन मैं अब फिर से डेटिंग कर रहा हूं और यह अच्छा है।”

‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, रयान ने कहा, “मैं बाहर डेटिंग पर जाने के बजाए कैवापू नल्स के अपने प्यारे जॉर्जी के साथ खेलना पसंद करता हूं।”

बता दें कि गायक इससे पहले लिज मैकक्लार्नन, सैमेंथा मिलर जिनसे उनका 10 साल का बेटा रयान है और जेसिका कीविल जिससे उन्हें एक 11 साल की बेटी ब्लूबेल है, के साथ संबंध में रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493