लंदन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी के सेंट्रल डिफेंडर डेविड लुइज ने ईपीएल में लगातार चौथी जीत के दौरान एक भी गोल नहीं खाने को लेकर अपने साथियों की तारीफ की है।
लुइज 3-4-3 के संयोजन के साथ खेलने वाली चेल्सी की टीम के डिफेंस लाइन के मध्य में खेलते हैं। चेल्सी ने हल सिटी, लीसेस्टर सिटी, मैनचेस्टर युनाइटेड और साउथैम्पटन के खिलाफ जीत हासिल की लेकिन इस दौरान उसके खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ।
लुइज ने कहा, “यह श्रेय सभी को जाता है। ऐसा नहीं है कि इसमें डिफेंस लाइन में शामिल खिलाड़ियों का ही योगदान है। हमने अपनी मानसिक शक्ति को दिखाते हुए गेंद को अपने से पीछे नहीं जाने दिया है। यह एक बड़ी सफलता है।”
dharmpath.com dharmpath