लुइस टॉमलिंसन ने किया अपनी दिवंगत मां और बहन को याद

लॉस एंजिलिस, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक लुइस टॉमलिंसन ने अपनी दिवंगत मां और बहन को याद करते हुए कहा कि मां और बहन को खोने के दुख को झेल पाना आसान नहीं होता।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की एक रिपोर्ट के अनुसार, “द काइले एंड जैकी ओ शो” पर पूर्व वन डायरेक्शन स्टार ने बताया कि किस तरह गीत लेखन ने उन्हें उनकी मां और बहन के निधन के गम से बाहर निकालने में मदद की।

टॉमलिंसन की मां जोनाह डेकेन की मृत्यु साल 2016 में हो गई थी, वहीं इस साल मार्च के अंत में उनकी 18 वर्षीय बहन फेलिसिट भी चल बसीं।

गायक ने अपने नई गीत ‘टू ऑफ अस’ का प्रचार करने के दौरान कहा, “यह आसान नहीं था, लेकिन मुझे लगा कि इस गीत को लिखने का यह सबसे अच्छा वक्त है। मेरे ख्याल से बहुत से लोग अपनी भावनाओं को दबा कर रखते हैं और मुझे लगता है कि मैं भी उनमें से ही एक हूं।”

27 वर्षीय गायक ने अपना नया गीत अपनी दिवंगत मां को समर्पित किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493