लुकाकु को खुद पर भरोसा रखना चाहिए : मार्टिनेज

लंदन, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बेल्जियम की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच रोबटरे मार्टिनेज ने बुधवार को कहा कि फारवर्ड रोमेलु लुकाकु को खुद पर भरोसा रखना चाहिए।

वर्तमान में लुकाकु मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उन्होंने अब तक क्लब के लिए खेले गए 11 मैचों में सात गोल दागे हैं।

‘स्काई स्पोर्ट्स’ की रिपोर्ट के अनुसार बेल्जियाई कोच ने एक बयान में कहा, “मैं लुकाकु को अच्छी तरह जानता हूं। मुझे लगता है कि वह अच्छे से चुनौती का सामना कर रहे हैं। इस सीजन में वह अपनी अच्छी शुरुआत का आनंद ले रहे हैं और वह वर्तमान की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।”

मार्टिनेज ने कहा कि मिडफील्डर मारुआने फेलानी को राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार होने में कम से कम 10 दिन का समय लगेगा।

उन्होंने कहा, “फेलानी को पूरी तरह से तैयार होने के लिए 10 दिन का समय लगेगा, जिसमें वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493