लुकाकू को अपने साथ जोड़ना चाहता है चेल्सी

लंदन, 10 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी अपने प्रतिद्वंद्वी क्लबों में से एक एवर्टन के स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकु को अपने साथ जोड़ना चाहता है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, दैनिक समाचार पत्र ‘द मिरर’ ने इस बात का खुलासा किया है कि चेल्सी 23 वर्षीय खिलाड़ी को 6.8 करोड़ पाउंड (8.96 करोड़ डॉलर) का प्रस्ताव देने के लिए तैयार है। इससे पहले दिए गए 5.7 करोड़ पाउंड (7.51 करोड़ डॉलर) के प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया गया था।

पिछले सत्र में लुकाकु ने एवर्टन के लिए खेले गए 46 मुकाबलों में 25 गोल दागे थे।

बेल्यिाई स्ट्राइकर हालांकि, चेल्सी के लिए पहले भी खेल चुके हैं। एवर्टन के साथ 2014 में 2.8 करोड़ पाउंड (3.7 करोड़ डॉलर) के करार के साथ जुड़ने से पहले 23 वर्षीय खिलाड़ी लंदन क्लब में खेलते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493