रियो डी जनेरियो, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई क्लब सांतोस ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर लुकास लीमा के अनुबंध में विस्तार करने पर विचार कर रहा है।
क्लब के अध्यक्ष ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लुकास का सांतोस के साथ मौजूदा करार 2017 में समाप्त हो रहा है। लुकास के एजेंट का कहना है कि लुकास किसी चीनी क्लब के साथ करार के काफी करीब हैं।
सांतोस के अध्यक्ष मोडेस्टा रोमा ने इस बारे में कहा है कि एडसन खोदोर के साथ मुलाकात के बाद वह लुकास के क्लब में बने रहने को लेकर आश्वस्त हैं।
समाचार पोर्टल ‘यूओएल एस्पोर्टे’ के अनुसार मोडेस्टा ने कहा, “हमने करार की अवधि बढ़ाए जाने की बात की है, न कि उन्हें बेचने की।”
लुकास के एजेंट वागनेर रिबेइरो ने कहा था कि उन्हें और सांतोस क्लब को किसी चीनी क्लब से ऐसा प्रस्ताव मिला है, जिसे मना कर पाना असंभव है।
dharmpath.com dharmpath