लुपिता की ‘नकली’ मोतियों वाली गाउन मिली

लॉस एंजेलिस, 1 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री लुपिता न्योंग की ‘नकली’ मोतियों जड़ित गाउन मिल गई है। ऑस्कर समारोह में पहनी यह ड्रेस उनके होटल के कमरे से चोरी हो गई थी।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार, लंदन वेस्ट हॉलीवुड होटल के कमरे से शुक्रवार को गायब हुई यह गाउन दो दिन बाद एक कचरा पेटी में मिली।

एक सूत्र ने कहा, “एक व्यक्ति ने हमें शुक्रवार अपराह्न् करीब 2.30 बजे फोन किया। उसने बताया कि होटल में लुपिता के कमरे का दरवाजा खुला पाकर उसने वह गाउन चुरा ली थी।”

फोन करने वाले अज्ञात शख्स ने कहा कि गाउन चुराने के बाद उसने व उसके साथियों ने उस पर लगे 6,000 अकोया मोतियों में से कुछ निकाल लिए। इनकी कथित कीमत करीब 1,50,000 डॉलर बताई गई थी। उन्होंने जब लॉस एंजेलिस में उन मोतियों की जांच जेवरात विशेषज्ञों से कराई, तो उन्होंने दावा किया कि मोती नकली हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493