‘लुप्त’ जैसी भूमिका कभी नहीं निभाई : जावेद जाफरी

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता जावेद जाफरी ने कहा कि वह अपनी अगली फिल्म ‘लुप्त’ में एक बिलकुल अलग तरह के किरदार में नजर आएंगे।

जावेद ने मंगलवार को फिल्म में अपने लुक को साझा किया, जिसमें वह गंभीर रूप में कैमरे की तरफ देख रहे हैं।

जावेद ने फोटो पर कैप्शन दिया, “मेरी आनी वाली फिल्म। अलग है! ‘लुप्त’। हर्ष टंडन के रोल में जावेद जाफरी, जिसे आपने पहले कभी ऐसा नहीं देखा।”

फिल्म ‘लुप्त’ को हनवंत खत्री और ललित किरी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन प्रभुराज ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493