उससे पहली बारी पूछताछ पेरिस के जोर्जेज-पोमपीडोउ अस्पताल में हुई। उसे यहां शुक्रवार को भर्ती किया गया था। हमले के दौरान संदिग्ध को भी पेट में गोली लगी थी।
सूत्रों के मुताबिक, “फिलहाल, वह बात नहीं करना चाहता।”
फ्रांस प्रशासन का मानना है कि हमलावर मिस्र का 29 वर्षीय नागरिक है, जो पर्यटक वीजा पर 26 जनवरी को फ्रांस पहुंचा था।
संदिग्ध की हालत में शनिवार को सुधार आने के बाद चिकित्सकों ने पुष्टि की कि उससे पूछताछ की जा सकती है।
पेरिस का अभियोजक कार्यालय हमले की जांच कर रहा है। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या उसने अकेले या किसी के निर्देश पर इस घटना को अंजाम दिया।
गौरतलब है कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार 8.50 बजे लूव संग्रहालय के पास एक शख्स सुरक्षाकर्मियों के पास आया और जवान पर हमला कर दिया।
dharmpath.com dharmpath