लूसियानो ने ला लीगा क्लब लेगानेस से करार किया

रियो डी जनेरियो, 25 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजीली क्लब कोरिंथियंस के स्ट्राइकर लूसियानो ने स्पेनिश लीग में प्रोमोट किए गए क्लब लेगानेस के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कोरिथियंस के अध्यक्ष रोबटरे दे एंड्राडे ने कहा कि 23 साल के लूसियानो ने क्लब के साथ 2017 के अंत तक के लिए करार किया है।

लूसियानो उन तीन खिलाड़ियों मे शामिल हैं, जो छह बार के ब्राजीली चैम्पियन कोरिंथियंस का साथ छोड़ेंगे।

कोरिंथियंस अभी ब्राजीली सेरी-ए तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर चल रहे पाल्मीरास से उसके तीन अंक कम हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493