लेंडिंगकार्ट फाइनेंस को एसबीआई से 25 करोड़ रुपये का वित्तपोषण

नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। लेंडिंगकार्ट फाइनेंस लि. ने बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक से 25 करोड़ रुपये का वित्तपोषण कैश क्रेडिट फैसिलिटी के रूप में प्राप्त करने की घोषणा की है। कंपनी इस वित्त का उपयोग कर्ज जारी करने के लिए करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने देश के 950 शहरों में अपनी पहुंच का विस्तार किया है और एसबीआई से प्राप्त वित्त का इस्तेमाल वह छोटे और मझोले (एसएमई) उद्योगों को कर्ज देने में करेगी। अब तक लेंडिंगकार्ट फाइनेंस ने 23 विभिन्न क्षेत्रों के 12,000 से ज्यादा एसएमई को 20,000 से ज्यादा कर्ज प्रदान किया है।

लेंडिंगकार्ट टेक्नॉलजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा सह-संस्थापक हर्षवर्धन लुनिया ने बताया, “लेंडिंगकार्ट फाइनेंस में हम अपने देश में एसएमई के बीच वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के महत्व को पहचानते हैं, जो देश के राजस्व में योगदान करनेवाले महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है। यदि देश को निरंतर प्रगति करनी है तो इन उद्यमों का समर्थन करना आवश्यक है।”

उन्होंने कहा, “एसबीआई सबसे पुराने और सबसे बड़े बैंकों में एक है और पिछली शताब्दी से देश के वित्तीय परिदृश्य को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बैंकिंग उद्योग में उनके समृद्ध अनुभव और जानकारी से हमें देश में छोटे व्यवसायों के कर्ज की मांग और उपलब्धता के बीच की खाई को पाटने में मदद मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493