लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब न्यूकैसल युनाइटेड ने डिफेंडर फ्लोरिन लेजेयुने के साथ पांच साल का करार किया है।
लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब न्यूकैसल युनाइटेड ने डिफेंडर फ्लोरिन लेजेयुने के साथ पांच साल का करार किया है।
क्लब ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 26 वर्षीय फ्रांस के खिलाड़ी ने पिछला सत्र स्पेन के क्लब ईबर के साथ बिताया था। अब वह इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में हाल ही में प्रमोट किए गए क्लब के साथ 2022 तक रहेंगे।”
लेजेयुने ने कहा, “मैं न्यूकैसल के साथ करार कर बेहद खुश हूं। यह एक बड़ा क्लब है।”
खिलाड़ी ने कहा कि इस क्लब के साथ जुड़ने का फैसला करना आसान था क्योंकि उनके कोच राफा बेनितेज के साथ अच्छे संबंध हैं।
क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर बेनितेज के हवाले से लिखा गया है, “मैं लेजेयुने का न्यूकैसल में स्वागत करता हूं। यह उन खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने इस साल स्पेन में अच्छा प्रदर्शन किया है।”
कोच ने कहा कि वह लेजुयुने को तब से जानते हैं जब से वह स्पेन के क्लब विलारियल के लिए खेलते थे।
dharmpath.com dharmpath