लॉस एंजेलिस, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी शो ‘लेट्स मेक ए डील’ के मेजबान मोंटी हॉल का शनिवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ ने मोंटी की बेटी जोआना ग्लीसन के हवाले से बताया कि हॉल का बेवर्ली हिल्स स्थिति अपने घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उस दौरान उनके आसपास उनका परिवार और दोस्त थे।
ग्लीसन का कहना है कि उनके पिता को अपने शो पर गर्व था क्योंकि इससे उन्हें लोगों की मदद करने का मंच मिला।
हॉल ने 1950 के दशक में बच्चों के कई टीवी शो के साथ अपने टीवी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई गेम शो भी की भी मेजबानी की और 1963 में ‘लेट्स मेक ए डील’ के साथ अपार लोकप्रियता हासिल की। यह शो 13 वर्षो तक चला था।
भारत में इस शो को ‘खुल जा सिम सिम’ के नाम से बनाया गया, जिसकी मेजबानी अमन वर्मा ने की थी।
dharmpath.com dharmpath