लेडी गागा के रूप में जीवनभर की दोस्त मिली : ब्रैडली कूपर

लॉस एंजेलिस, 25 सितंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ब्रैडली कूपर का कहना है कि उन्हें गायिका लेडी गागा के रूप में जीवनभर की एक दोस्त मिली है।

फिल्म ‘ए स्टार इज बॉर्न’ की शूटिंग के दौरान कूपर और गागा दोस्त बने और यह दोस्ती जीवनभर की है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ ने कूपर के हवाले से बताया, “मैंने जीवनभर की एक दोस्त बनाई है। उतनी ही बेहतरीन, जितनी बेहतरीन यह फिल्म है। वह एक बेहतरीन शख्स हैं। उनके साथ काम करना मेरा सौभाग्य है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493