लेनिंग ने टी-20 विश्वकप जीतने का श्रेय गेंदबाजों को दिया

एंटिगा, 25 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग ने रिकॉर्ड चौथी बार महिला टी-20 विश्वकप जीतने का श्रेय अपनी गेंदबाजों को दिया है।

आस्ट्रेलिया ने यहां शनिवार देर रात सर विवियन रिचर्डस मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के फाइनल में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम कर लिया।

लेनिंग ने इस खिताबी जीत के बाद कहा, “फील्डिंग में आज हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं था। लेकिन हमारी गेंदबाज इस मुकाबले के लिए अपना होमवर्क करके आए थे। उन्होंने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को आउट करने क लिए कई मौके बनाएं। सच कहूं तो गेंदबाजों ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया।”

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने सभी विकेट गंवाकर 105 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसे आस्ट्रेलिया ने 15.1 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया।

लेनिंग ने कहा, “पिछले दो वर्षो में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं था। इसके अलावा पिछले दो विश्वकप भी हमारे लिए सही नहीं गुजरे थे। इसलिए हमने उनसे काफी कुछ सीखा और यहां कुछ चीजों में बदलाव किया। इसलिए यह जीत हमारे लिए काफी संतोषजनक जीत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493