लॉस एंजेलिस, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस ने खुलासा किया है कि जॉन लेन्नॉन की हत्या से संबंधित फसाद से चिंतित होकर उन्होंने हिंसात्मक गोलीबारी को समाप्त करने के लिए एक अभियान शुरू कर दिया।
वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 71 वर्षीय अभिनेता दिसम्बर 1980 को जब पत्रिका ‘रोलिंग स्टोन’ के प्रकाशक जेन्न वेन्नर के साथ घर लौट रहे थे, तभी उन्होंने ‘द डकोटा’ (जिस इमारत में वे रहते थे) के बाहर हंगामा और उसके बाद रॉक बैंड ‘बीटल्स’ के जॉन लेन्नॉन की हत्या होते देखा। दोनों ने शपथ ली कि वे परिस्थितियों को बदलने की कोशिश करेंगे।
समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क डेली न्यूज’ के गोपनीय स्तंभ के मुताबिक, डगलस ने कहा, “आठ दिसंबर की एक रात हम सेंट्रल पार्क वेस्ट के समीप से अपने घर लौट रहे थे। हमने डकोटा के समीप हंगामा होते देखा। उसी रात जॉन लेन्नॉन को गोली मार दी गई। उसी के तत्काल बाद जेन्न और मैंने एक संगठन ‘सीजफायर’ शुरू किया।”
dharmpath.com dharmpath