लेबनान में 3 बम धमाकों की साजिश का भंडाफोड़

बेरूत, 31 मई (आईएएनएस)। लेबनान के आंतरिक मामलों के मंत्री नौहाद मैकनौक ने कहा कि हाल के महीनों में सुरक्षाबलों ने देश में बम धमाके करने की साजिश कर रहे तीन नेटवर्को का भंडाफोड़ किया है।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, “पिछले तीन महीनों में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा तीन बम धमाके करने की योजना का भंडाफोड़ किया गया है।”

बेरूत में हिजबुल्ला के कई शिया आतंकवादियों को निशाना बनाकर हमले किए गए हैं, जिनमें अधिकांश की जिम्मेदारी आईएस ने ली है।

बेरूत में पिछला धमाका बुर्ज-अल-बाराजनेह में नवंबर 2015 में हुआ था। इसमें 47 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493