लेमार को अपने साथ जोड़ना चाहता है बार्सिलोना

बार्सिलोना, 7 जून (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना ने मोनाको के स्टार थॉमस लेमार के साथ करार में रुचि दिखाई है।

गोल डॉट कॉम ने स्पोर्ट के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है। बार्सिलोना ने मोनाको से पूछे है कि लेमार के साथ करार के बदले उसे कितनी रकम खर्च करनी होगी।

22 साल के लेमार फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के सदस्य हैं। बार्सिलोना के अलावा इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी और स्पेनिश दिग्गज क्लब एटलेटिको मेड्रिड भी लेमार के साथ करार के इच्छुक हैं।

मोनाको ने लेमार की कीमत 8.2 करोड़ डॉलर से लेकर 10.6 करोड़ डॉलर के बीच लगाई है और उसे लेमार में रुचि रखने वाले तीनों क्लबों से मिलने वाले प्रस्ताव का इंतजार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493