बेंगलुरू, 14 अगस्त (आईएएनएस)। इसी साल के अंत में फ्रांस के लेमैंस में होने वाले आईएएमई इंटनेशनल फाइनल्स में ईशान मधेश, शाहान अली मोहसिन और देबारून बनर्जी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इन तीनों खिलाड़ियों ने मेको काटरेपिया स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट में आयोदित एमस्पोर्ट एक्स30 काटिर्ंक चैलेंज 2018 में अपनी-अपनी रेस में पहला स्थान हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है।
बेंगलुरू के ईशान ने एक्स30 कैडेट कैटेगरी में पांच में चार रेस जीत दो दिन में 37 अंक हासिल किए हैं और कुल 178 अंकों के साथ चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया।
वहीं रोहन मधेश (145 अंक) और सात्विक राजू (115) ने ओवलऑल स्टैंडिंग में क्रमश: दूसरा एवं तीसरा स्थान हासिल किया।
एक्स30 जूनियर कैटेगरी में आगरा के शाहान (148 अंक) विजेता बनकर उभरे। वह अर्जुन श्याम की बराबरी पर थे, लेकिन उन्होंने सीजन में श्याम से ज्यादा रेस अपने नाम की थीं इसलिए वह विजेता बने। कोयम्बटूर के सूर्या वर्थन ने 141 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
दिल्ली के देबारुन बीपीसी का राउंड अच्छा नहीं रहा। उन्होंने इस सप्तांहत में 24 अंक अर्जित किए। वह एक्स30 सीनियर वर्ग में टेबल पर शीर्ष पर रहे। इसका कारण उनका पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन रहा।
देबारुन ने 159 अंक अर्जित किए। वह बाला प्रसाद (132 अंक) और सोहेल शाह (113) अंक से आगे रहे। यह दोनों क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
dharmpath.com dharmpath