लेस्ले लुईस के साथ काम करना चाहते थे आर.डी.बर्मन

मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। संगीत समूह ‘कोलोनियल कजन्स’ के सदस्य और मशहूर संगीत निर्देशक लेस्ले लुईस का कहना है कि दिग्गज संगीतकार दिवंगत आर.डी.बर्मन उनके साथ काम करना चाहते थे।

मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। संगीत समूह ‘कोलोनियल कजन्स’ के सदस्य और मशहूर संगीत निर्देशक लेस्ले लुईस का कहना है कि दिग्गज संगीतकार दिवंगत आर.डी.बर्मन उनके साथ काम करना चाहते थे।

लुईस ने अपने नए लाइव कॉन्सर्ट ‘बॉलीवुड बादशाह’ की घोषणा के लिए आयोजित एक समारोह में कहा, “पंचम दा (आर.डी.बर्मन) नई पीढ़ी के लिए गीतों की रचना करते थे। उनके निधन के बाद एक बार आशा जी ने मुझे बताया कि वह मेरे साथ काम करना चाहते थे। अब वह इस दुनिया में नहीं हैं तो क्या अब मैं ऐसा कर पाऊंगा?”

लुईस ने कहा, “मुझे लगा कि वह (पंचम) किसी भी संगीतकार के साथ यह कर सकते थे, लेकिन वह मेरे साथ संगीत की रचना करना चाहते थे। दुर्भाग्यवश वह अब नहीं हैं, लेकिन यह मेरी उनके प्रति श्रद्धांजलि है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493