लेस्ले लेविस अपना पहला गायन पुरस्कार जीतने पर रोमांचित

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। गायक-संगीतकार लेस्ले लेविस का कहना है कि उनके लिए गायन में पहला पुरस्कार मिलना जादुई पल जैसा है। वह कॉलोनियल कजन्स संगीत समूह के सदस्य के रूप में जाने जाते हैं।

इस संगीत समूह से गायक हरिहरन भी जुड़े हैं। लेविस ने न्यूयॉर्क में एम टीवी इंडियन व्यूअर्स च्वाइस अवॉर्ड और लॉस वेगास में सर्वश्रेष्ठ एशियाई संगीत समूह का बिलबोर्ड अवार्ड जीता।

लेविस शुक्रवार को मैनेजमेंट कंसल्टेंसी कंपनी ब्रांड्स अकादमी द्वारा ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ अवार्ड से नवाजे गए।

लेविस ने आईएएनएस को बताया, “मैं अब खुशकिस्मत हूं। गायन में मेरा यह पहला पुरस्कार है। मैंने हमेशा संगीतकार के रूप में पुरस्कार जीता है, ेलेकिन कभी सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार नहीं जीता था। यह मेरा पहला पुरस्कार है, तो यह वास्तव में अच्छा लग रहा है।”

उन्होंने कहा कि यह शानदार और जादुई पल जैसा है।

अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए उन्होंने ‘कनेक्ट विद द फैंस’ सीरीज शुरू की है, जिसके अंतर्गत वह लाइव प्रस्तुति देते हैं।

उन्होंने कहा कि वह नि:शुल्क प्रस्तुति दे रहे हैं, इस तरह वह अपने प्रशंसकों से जुड़ सकते हैं। एक साल तक वह नि:शुल्क प्रस्तुति देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493