मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। लैकमे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) विंटर/फेस्टिव 2018 संस्करण का आगाज 22 अगस्त से होगा। पांच दिवसीय फैशन शो मुंबई स्थित सेंट रेजिस होटल में होगा।
38वें संस्करण का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को समावेशी मंच पेश कराना है।
हेड ऑफ इनोवेशंस एट लैकमे अश्वथ स्वामीनाथन ने कहा, “लैकमे फैशन वीक हमेशा सौंदर्य और फैशन दोनों का बेहतरीन संयोजन पेश करता है। विंटर/फेस्टिव 2018 संस्करण फैशन और सौंदर्य में नवीनतम रुझानों और अवधारणाओं को पेश करेगा। यह एक और रोमांचक सीजन होगा।”
आईएमजी रिलॉयंस लिमिटेड के फैशन प्रमुख जसप्रीत चंदोक कहते हैं कि अपनी शुरुआत से लैकमे फैशन ने सर्वश्रेष्ठ और और इस उद्योग की असाधारण प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया है और आगामी सीजन में भी नए फैशन मानक पेश किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath