लॉकहीड-मार्टिन में उपाध्यक्ष बने विवेक लाल

वाशिंगटन, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जानेमाने एयरोस्पेस विशेषज्ञ विवेक लाल ने लॉकहीड-मार्टिन कंपनी में उपाध्यक्ष के रूप में शामिल हो गए हैं। वे कंपनी के लड़ाकू जेट कार्यक्रम, खासकर एफ-16 के ब्लॉक 70 को देखेंगे, जिसका उत्पादन भारत में किया जाएगा।

लाल को कंपनी ने रणनीति और व्यापार विकास विभाग का उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कंपनी के फोर्ट वोर्थ स्थित विमान उत्पादन संयंत्र में 2 जनवरी को अपना पदभार ग्रहण किया।

इसी संयंत्र में एफ-16 फाल्कन, एफ-35 लाइटनिंग 2 और अन्य लड़ाकू और रसद विमानों का निर्माण किया जाता है, जिसमें एफ-22 रापट्र और सी-130जे सुपर हरकुलस विमान शामिल हैं। भारत के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को देखते हुए एफ-16 के विमानों का स्वदेशी उत्पादन का प्रस्ताव है। अगर इसे चुना जाता है तो देश में 300 से 400 एफ-16 विमानों का उत्पादन किया जाएगा।

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक लाल ने इससे पहले नासा, रेथयॉन, बोइंग और जनरल एटोमिक्स के साथ काम किया है और भारत, दक्षिणपूर्व एशिया और खाड़ी क्षेत्र में अच्छी तरह से जाने जाते हैं, जहां उन्होंने अमेरिकी सरकार का कानूनों के अनुरूप रक्षा उपकरणों और परणामु सुरक्षा उपकरणों और सामग्रियों की खूब बिक्री की है।

अमेरिका में लगभग सभी हथियार निजी कंपनियों द्वारा ही बनाए जाते हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण हथियारों की बिक्री केवल अमेरिकी रक्षा और विदेश विभाग की मंजूरी के बाद ही की जा सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493