लॉन्गोरिया को मजेदार, प्रतिस्पर्धी वेलेंटाइन्स डे सप्ताहांत का इंतजार

लॉस एंजेलिस, 6 फरवरी (आईएएनएस)। पिछले दिसंबर में जोस एंटोनियो बैस्टन से मंगनी कर चुकीं अभिनेत्री ईवा लॉन्गोरिया को एक मजेदार और प्रतिस्पर्धी ‘वेलेंटाइन्स डे’ साप्ताहांत का इंतजार है।

लॉस एंजेलिस, 6 फरवरी (आईएएनएस)। पिछले दिसंबर में जोस एंटोनियो बैस्टन से मंगनी कर चुकीं अभिनेत्री ईवा लॉन्गोरिया को एक मजेदार और प्रतिस्पर्धी ‘वेलेंटाइन्स डे’ साप्ताहांत का इंतजार है।

उन्होंने वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ को बताया, “हम हमेशा एक ‘वेलेंटाइन्स डे’ साप्ताहांत का आयोजन करते हैं। इसके लिए हम अपने कई दोस्त जोड़ों को आमंत्रित करते हैं और कई मजेदार खेलों में मुकाबला करते हैं। यह एक मजेदार और प्रतिस्पर्धी साप्ताहांत है।”

लॉन्गोरिया वेलेंटाइन्स डे के इस मजेदार आयोजन के लिए अपने दोस्त जोड़ों को निमंत्रण भेज चुकी हैं, लेकिन अपनी शादी के लिए निमंत्रण भेजने के बारे में उन्होंने अभी सोचना भी शुरू नहीं किया है।

उन्होंने केवल इतना ही तय किया है कि वह अपनी शादी सादगी से करेंगी।

लॉन्गोरिया ने कहा, “हम बेहद सादगी से शादी करेंगे। हम दोनों की पहले भी शादी हो चुकी है, इसलिए इस बार इसमें ज्यादा तड़क-भड़क नहीं होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493