नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन की वैश्विक सौर ऊर्जा उपकरण निर्माता कंपनी, शियान लॉन्जी सिलिकॉन मैटेरियल्स कॉरपोरेशन ने बुधवार को आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत कंपनी 8,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ राज्य में सौर सेल और मोड्यूल उत्पादन इकाई स्थापित करेगी।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की चीन यात्रा के बाद लॉन्जी ने राज्य के लिए निवेश योजना पेश की।
बुधवार को इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया है, “समझौते के तहत 1,000 मेगावाट सौर सेल और 1,000 मेगावाट सौर मोड्यूल बनाने और 500 मेगावाट सौर बिजली पार्क बनाने का प्रस्ताव है। कुल 8,000 रुपये में से प्रथम चरण में 1,670 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। परियोजना से 5,000 करोड़ लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है।”
लॉन्जी अध्यक्ष बाओशेन झोंग और श्री सिटी के प्रबंध निदेशक रविंद्र सन्नारेड्डी ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
सन्नारेड्डी ने इस मौके पर कहा, “श्री सिटी में लॉन्जी का प्रवेश इस नाते अत्यधिक महत्वपूर्ण है कि इससे राज्य में सौर बिजली उत्पादन बढ़ेगा। यह सौर ऊर्जा उद्योग में एक सकारात्मक संकेत भेजेगा और भविष्य के निवेशकों के लिए उदाहरण बनेगा।”
dharmpath.com dharmpath