लॉयन से जुड़े डच विंगर डीपे

पेरिस, 21 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांसीसी फुटबाल क्लब लॉयन ने मैनचेस्टर युनाइटेड के स्ट्राइकर मेम्फिस डीपे को अपने साथ जोड़ने की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक क्लब ने हालांकि यह साफ नहीं किया है कि डीफे के बदले उसने कितनी रकम मैनचेस्टर युनाइटेड को दिया है।

डीपे ने बीते साल फीफा विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन वह युनाइटेड के कोच जोस मोरिन्हो को प्रभावित नहीं कर सके थे और इसी कारण उन्हें इस सीजन में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल सकी है।

विश्व कप के बाद उस समय युनाइटेड के कोच रहे लुइस वान गाल ने 3.4 करोड़ यूरो में डीपे के साथ करार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493