लॉरेंस पर बेतहाशा दबाव : रिबेल

लॉस एंजेलिस, 4 मई (आईएएनएस)। हास्य अभिनेत्री रिबेल विल्सन को लगता है कि अपनी नग्न तस्वीरें लीक होने के बाद हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस पर बहुत ज्यादा दबाव है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, रिबेल ने माना कि वह अपने लिए लॉरेंस की जिंदगी जैसी जिंदगी नहीं चाहेंगी, क्योंकि लॉरेंस को बहुत बदनामी झेलनी पड़ी है।

‘द गार्जियन वीकेंड’ पत्रिका ने रिबेल (29) के हवाले से कहा, “हम दोनों बहुत खुले दिल वाले हैं। मेरे ख्याल से यह अच्छी बात है, लेकिन दिक्कत यह है कि इस शहर में ऐसे बहुत ज्यादा लोग नहीं हैं।”

उन्होंने कहा, “लेकिन मैं उनके (लॉरेंस) मुकाम पर नहीं पहुंचना चाहूंगी। उन पर बहुत ज्यादा दबाव है। उन्होंने बेहद बेइज्जती झेली है।”

रिबेल ने यह भी बताया कि लॉरेंस ने अपनी कुछ नग्न तस्वीरें खींची थी, जो पिछले साल उनके आईक्लाउड अकाउंट से हैक कर ली गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493