लॉस एंजेलिस, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की टेलीविजन शख्सियत लॉरेन कॉनरेड और उनके पति विलियम टेल के घर बुधवार को एक बेटे ने जन्म लिया।
लॉस एंजेलिस, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की टेलीविजन शख्सियत लॉरेन कॉनरेड और उनके पति विलियम टेल के घर बुधवार को एक बेटे ने जन्म लिया।
इस जोड़े ने ‘पीपुल डॉट कॉम’ को अपने बच्चे के जन्म की खुशखबरी देते हुए कहा, “हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम अपने परिवार में अपने बेटे का स्वागत करते हैं। वह परिवार का नया सदस्य है।”
उन्होंने कहा, “मां, पिता व बच्चा बिलकुल ठीक हैं।”
लियाम, लॉरेन कॉनरेड और विलियम की पहली संतान है। इस जोड़े ने सितंबर 2014 में शादी की थी।
dharmpath.com dharmpath