लॉर्ड कपड़ों के साथ भेदभाव नहीं करतीं

लॉस एंजेलिस, 16 जून (आईएएनएस)। पॉपस्टार लॉर्ड का कहना है कि वह हर तरह की पोशाक पहनना पसंद करती हैं, चाहे वह पुरुषों वाली पोशाक हो या महिलाओं वाली। उन्हें लगता है कि वह दोनों तरह की पोशाक में अच्छी लगती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, लॉर्ड ने कहा, “मुझे पैंट-शर्ट और स्नीकर्स पहनना भी पसंद है और भारी जूते भी। मैं कई बार पुरुषों वाली पोशाक भी खरीदती हूं। इस मामले में मैं कोई भेदभाव नहीं करती हूं।”

लंबे बालों और लाल लिपस्टिक वाली अपनी चिरपरिचित शैली में अक्सर नजर आनेवाली लॉर्ड ने कहा, “हां उम्र के साथ-साथ मैं अपनी त्वचा को लेकर ज्यादा सहज हुई हूं। अब मैं महिलाओं वाली पोशाक भी सहजता से पहनती हूं और खुद को आत्मविश्वास से भरी हुई महसूस करती हूं।”

संगीत की दुनिया में कदम रखने के बाद से लॉर्ड फैशन जगत में भी एक सितारे के रूप में उभरी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493