लॉस एंजेलिस के आयातक चीनी नव वर्ष से निपटने को तैयार

समाचार पत्र लॉस एंजेलिस टाइम्स की शुक्रवार की एक रपट के मुताबिक, चीन में एक सप्ताह या उससे अधिक समय के लिए कारोबार पूरी तरह ठप हो जाता है और कामगार छुट्टी मनाने घर चले जाते हैं, जिसे धरती पर सबसे बड़ा सालाना आव्रजन माना जा सकता है।

सप्ताहभर की छुट्टी इस साल सोमवार से शुरू हो रही है। यह चीन में उतना ही व्यापक स्तर पर मनाया जाता है, जो क्रिसमस, थैंक्सगिविंग और सुपर बॉल को मिलाकर हो सकता है।

कैलिफोर्निया की ऑनलाइन रिटेल कंपनी तोबी के उत्पादन निदेशक लिया सेगहोर्न ने कहा, “आपको सबकुछ चीनी नव वर्ष से पहले पूरा करना होता है।”

चीन के निर्यात केंद्र बनने के बाद चीनी नववर्ष का असर दुनियाभर में महसूस किया जाने लगा है।

लॉस एंजेलिस में अधिसंख्य खुदरा कपड़ा विक्रेता, इलेक्ट्रॉनिक वितरक और खिलौना विक्रेता चीन के माल पर निर्भर करते हैं। 2015 में लॉस एंजेलिस और लांग बीच बंदरगाह के जरिए चीन से होने वाला आया 162 अरब डॉलर का रहा। इस दौरान लॉस एंजेलिस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा के जरिए चीन से होने वाला आयात करीब 20 अरब डॉलर का रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493