वॉशिंगटन, 26 जनवरी (आईएएनएस)। लॉस एंजेलिस को 2024 ओलम्पिक खेलों की दावेदारी के लिए नगर परिषद से स्वीकृति मिल गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस स्वीकृति का मतलब है कि अगर लॉस एंजेलिस को इस साल सितम्बर में 2024 ओलम्पिक खेलों के आयोजन की स्वीकृति मिलती है, तो उसके पास कानूनी समर्थन है।
नगर परिषद ने लॉस एंजेलिस को बुधवार को 2024 ओलम्पिक खेलों की दावेदारी की स्वीकृति दी थी। इसके साथ ही परिषद किसी भी प्रकार की वित्तीय समस्या को सुलझाने के लिए राजी हो गया है।
2024 ओलम्पिक खेलों के आयोजन की दावेदारी पेश करने वाले देशों की सूची में लॉस एंजेलिस के साथ पेरिस और बुडापेस्ट भी शामिल हैं।
2020 ओलम्पिक खेलों का आयोजन टोक्यो में होगा।
dharmpath.com dharmpath