अमेरिकी की फोरेस्ट सर्विस के अधिकारी शेरी रोलमैन के अनुसार, आग की शुरुआत सुबह 11 बजे अजुसा में मोरिस जलाशय बांध के पास राजमार्ग-39 से हुई। आग की लपटें एक घंटे के भीतर 100 एकड़ से अधिक जमीन पर फैल गईं। सूखी लकड़ियों की वजह से आग तेजी से 1,200 एकड़ के जंगल में फैल गई।
अमेरिका के फॉरेस्ट सर्विस और लॉस एंजेलिस काउंटी फायर विभाग के दमकलकर्मी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
आग लगने का कारण राजमार्ग से उतरे एक वाहन से निकली चंगारी बताई जा रही है। अग्निशमन अधिकारियों ने फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की है।
जलाशय के पास आग लगने की घटना सामने आने के करीब 90 मिनट के बाद इससे करीब चार मील दूर दक्षिण-पश्चिम में आग लगने की दूसरी सूचना मिली।
प्रशासन ने आग प्रभावित क्षेत्रों को खाली करने के आदेश जारी कर दिए हैं और लोग अपने घरों को छोड़ राहत केंद्रों में शरण लेने को विवश हो गए हैं।
dharmpath.com dharmpath