लास एंजेलिस, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक सीमिति (आईओसी) ने लॉस एंजेलिस की 2028 में होने वाले ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों की रणनीति की समीक्षा की और कहा कि यह खूबसूरत शहर खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है।
आईओसी की समीक्षा समिति ने लांस एंजेलिस की तैयारी पर संतुष्टि जताई है। इस बात की जानकारी लास एंजेलिस ओलम्पिक आयोजक समिति ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आईओसी की समीक्षा समिति ने सोमवार को बताया कि परियों का यह शहर नए कल के लिए दीर्घकालिक, कम जोखिम वाले नए खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है।
एलए ने इसी साल 31 जुलाई को 2028 में होने वाले ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों की मेजबानी की दावेदारी पेश की थी। इसके बाद आईओसी की समीक्षा समिति ने अगस्त में लास एंजेलिस का दौरा किया। इस निरिक्षण के बाद समिति ने यह रिपोर्ट सौंपी है।
अपनी रिपोर्ट में समिति ने कहा है, “जो जानकारी दी गई थी उसके हिसाब से आईओसी समीक्षा समिति का मानना है कि लास एंजेलिस के पास 2028 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी के लिए सभी जरूरी संसाधन मौजूद हैं और वह आईओसी की जरूरतों को पूरा करती है।”
लास एंजेलिस-2028 समिति के चेयरमैन कासे वासेरमैन ने कहा है, “हमारा मकसद हमेशा से खेलों का माहौल बनाना है जो लंबे समय में शहर और इसके लोगों को मदद करे।”
dharmpath.com dharmpath